सुजानगढ़: चूरू: यमुना जल समझौते पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, CM भजनलाल का जताया आभार
चूरू में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेखावाटी के लिए हुए ऐतिहासिक यमुना जल समझौते पर खुशी जताई। सूर्य सिनेमा के सामने अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर 'CM भजनलाल शर्मा जिंदाबाद' के नारे लगाए। इंदौरिया ने कहा कि दशकों से वंचित शेखावाटी को पानी मिला है।