बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में पेपरलेस निबंधन के पांचवें दिन केवल एक रजिस्ट्री हुई
बिक्रमगंज में अवर निबंधन कार्यालय में 17 अगस्त से पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शुक्रवार को पांचवें दिन महज एक भूमि का निबंधन हुआ। नई व्यवस्था के कारण कार्यालय में पहले जैसी चहल-पहल भी नहीं दिख रही है। सामान्य दिनों में जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों और दस्तावेज नवीसों से गुलजार रहने वाला कार्यालय ठीक था।