कोल: विजयगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 25, 2025 विजयगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय दीपक घर पर रहता था और घर के कामकाज करता था। दीपक शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। रात्रि करीब 11:30 बजे परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो दीपक का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।