जमुई: चौकीटांड़ में अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
Jamui, Jamui | Jun 29, 2026 जमुई जिले के खैरा प्रखण्ड अंतर्गत चौकीटांड़ गांव में हर साल की तरह इस बार भी मोहर्रम के अवसर पर बेमिसाल अखाड़ा कमेटी चौकीटांड़ की तरफ से मेला और अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भीमाइन, सलैया, बदाही, फरियाता और काकन की टीमों ने हिस्सा लिया। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 5:00 बजे दी गई है।