नोखा के एनआरआई युवक से कथित ठगी,
ट्रांसपोर्टर पर ब्लैकमेल और धमकी के आरोप
बीकानेर।नोखा मूल के अमेरिका के टेक्सास निवासी एनआरआई दिनेश तिवारी ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक और उसके साथियों पर दुर्व्यवहार, ब्लैकमेल और रुपए ऐंठने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, बेंगलुरु भेजे जाने वाला उनका लगेज तय समय पर नहीं पहुंचा, जबकि उन्हें कथित तौर पर फर्जी डीटीडीसी रसीदें दी गईं। लगेज की तलाश में उन्हें बेंगलुरु में कई स्थानों पर भटकना पड़ा।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि लगेज के बारे में पूछताछ करने पर परिवार को धमकियां भी दी गईं। उनके पिता ओमप्रकाश तिवारी के अनुसार आरोपियों ने 12,500 रुपए वसूल लिए, जबकि लगेज समय पर नहीं पहुंचने से फ्लाइट संबंधी अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा। मामला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के संज्ञान में लाने के बाद जेएनवीसी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि लगेज बाद में क्षतिग्रस्त अवस्था में बेंगलुरु पहुंच�