रायबरेली: बेला गुसूसी में रिटायर्ड फौजी पर दबंगों ने किया हमला, रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से की शिकायत
Raebareli, Raebareli | Aug 18, 2026
18 अगस्त मंगलवार दोपहर 3 बजे थाना क्षेत्र भदोखर के गांव बेला गुसूसी निवासी रिटायर्ड फौजी ने दबंगो पर रंगदारी न देने पर जानलेवा हमले करने का लगाया आरोप। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर दबंगो पर कार्यवाही करने की मांग की है। दबंगो ने ₹500000 की रंगदारी मांगी थी। दबंगों द्वारा तीन बार मारपीट की गई, तथा बाइक को भी तोड़ दिया गया। घटना 15 अगस्त की दोपहर की है।