पटोरी: पटोरी अनुमंडल के पास व्यवहार न्यायालय निर्माण की मांग के लिए निकला मशाल जुलूस
पटोरी अनुमंडल के समीप व्यवहार न्यायालय निर्माण की मांग को लेकर रविवार को मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला गया। पूर्व प्रमुख कमलकांत राय के नेतृत्व में निकला जुलूस गढ़ी से शुरू होकर एनएच 122 बी पथ होते कॉलेज गेट पर समाप्त हुआ। इस दौरान मालपुर में व्यवहार न्यायालय बनाए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।