अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर बोलीं-मैं तैयार, दुष्यंत गौतम, रेनू बिष्ट, आरती गौड़ और स्वामी दर्शन भारती का भी नार्को टेस्ट
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP से जुड़े वायरल ऑडियो को लेकर उत्तराखंड में हलचल तेज हो गई है। CBI के नोटिस के बाद उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के कोर्ट पहुंचने के बीच मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं।
उर्मिला सनावर ने मांग की है कि उनके साथ भाजपा नेता दुष्यंत गौतम, रेनू बिष्ट, आरती गौड़ और स्वामी दर्शन भारती का भी नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाए, ताकि मामले से जुड़े सवालों की जांच हो सके।
अब सबकी निगाहें CBI की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं। हालांकि, ये नाम उर्मिला सनावर की मांग के संदर्भ में सामने आए हैं। किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप साबित होना या जांच में दोषी पाया जाना अलग बात है। मामले में सच्चाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #UrmilaSanawar #SureshRathore #CBIInvestigation #VIPCase #NarcoTest #PolygraphTest #UttarakhandNews #उत्तराखंड #अंकिताभंडारीहत्याकांड #pahadsamachar