"नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।"
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड (ओएनजीसी) में 'ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित जनसमूह को नशामुक्त उत्तराखण्ड की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस अभियान में केवल सहभागी न बनें, बल्कि इसके नेतृत्वकर्ता बनकर समाज को नई दिशा दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अवैध नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं के पुनर्वास और मार्गदर्शन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
'नशे को ना, जिंदगी को हां'—आइए हम सब मिलकर देवभूमि उत्तराखण्ड को नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त बनाने का संकल्प लें।
पूरा वीडियो देखें और अपने विचार साझा करें।
#DrugFreeUttarakhand
#PushkarSinghDhami
#NashaMuktUttarakhand
#YouthPower
#UttarakhandNews