एकजुटता के दावों के बीच कांग्रेस का मंच बना अखाड़ा! 🚨
उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान सेलाकुई बाजार में भारी हंगामा देखने को मिला। जहां पार्टी एकजुटता का संदेश देने निकली थी, वहीं आर्येंद्र शर्मा और हरक सिंह रावत के समर्थक आमने-सामने आ गए।
नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई और टकराव में बदल गया। मंच पर अपने-अपने नेता के समर्थन और विरोधी नेता के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारों की गूंज से अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़े कि वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को खुद बीच-बचाव कर समर्थकों को शांत कराना पड़ा।
सवाल बड़ा है—क्या उत्तराखंड कांग्रेस में गुटीय वर्चस्व की लड़ाई कभी खत्म होगी?
👉 पूरी घटना और हंगामे का वीडियो देखने के लिए अंत तक जुड़े रहें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें!
#UttarakhandCongress #HarakSinghRawat #DehradunNews #CongressNyayYatra #UttarakhandPolitics