दमयंती नगर: कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, 3 बुजुर्गों को रुकी हुई पेंशन दिलवाई, नियमित पेंशन का दिया स्वीकृति पत्र
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव शुक्रवार शाम अचानक वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों से मुलाकात की। यहां रह रहे तीन बुजुर्गों ने पूर्व निरीक्षण के दौरान पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई थी। कलेक्टर ने पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग से जानकारी लेकर उनके प्रकरण स्वीकृत कराए। शुक्रवार को उन्होंने स्वयं बुजुर्गों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे कहा नियमित पेंशन मिलेगी