मलिहाबाद: मलिहाबाद रेलवे स्टेशन: कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में आग लगने का मामला बुधवार को सामने आया। मलिहाबाद रेलवे स्टेशन पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में आग कैसे लगी इसको लेकर जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।