मलिहाबाद: दुबग्गा पुलिस ने एक शातिर चोर को झाखरबाग अंडरपास से किया गिरफ्तार, ₹39600 बरामद
थाना दुबग्गा पुलिस टीम के द्वारा एक शातिर चोर की गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्त के पास से 39600 रूपए बरामद हुए हैं। मामले को लेकर आगे की जांच पड़ताल स्थानीय थाना पुलिस फोर्स के द्वारा की जा रही है। चोरी के दर्ज मुकदमे के बाद अभियुक्त को झाखरबाग अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मुन्ना भगवंतपुर माल का रहने वाला है।