गड़हनी: गड़हनी में सेवा सेतु शिविर में गायब रहे पदाधिकारी, फरियादी वापस लौटे
गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया था लेकिन शिविर के 2 बजे तक कई पदाधिकारी नहीं पहुंचे जिससे शिविर के पहुंचे फरियादियों को वापस लौटना पड़ा है। शिविर में सिर्फ कई विभाग के कर्मी ही उपस्थित थे लेकिन पदाधिकारी गायब रहे। अब जनता शिविर पर सवाल उठाने लगी है और कहने लगी कि शिविर अब एक कोरम बन गया है।