चित्तौड़गढ़: हरिपुरा के सुरेश ब्याजखोरों के चक्रव्यूह में फंसकर जहर खाकर दे दी जान, 5-6 लोगों को बताया जिम्मेदार
बेगू थाना अंतर्गत हरिपुरा गांव का सुरेश ब्याज के चक्रव्यूह में इस प्रकार फंसा कि उसे जहर खाकर जान देनी पड़ गई. बुधवार सुबह जंगल जाने की बात कह कर निकला लेकिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी के पास बेगू हॉस्पिटल से फोन आया कि उसके पति ने जहर खा लिया और उसकी हालत गंभीर है उसे प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ चिकित्सालय लाया गया जहां वह मौत से जंग लड़ते हुए हार बैठा...