रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में ई-रिक्शा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल, कोतवाली में मामला दर्ज
रसूलाबाद कोतवाली में दलेलपुर निवासी महेंद्र पुत्र फूलसिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र जैकेश गांव ही अमित के साथ बाइक से मुनौरापुर जा रहे थे रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग स्थित श्री राम नगर के समीप खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे तभी पीछे एक ई रिक्शा चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी गई जिसमें जैकेश और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए