बिंदकी: बिंदकी दशहरा महोत्सव प्रारंभ होने में मात्र 24 घंटे शेष, रामलीला कमेटी की अधिकारियों के साथ हुई बैठक
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के श्री रामलीला मैदान में होने वाले पांच दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के प्रारंभ होने पर केवल 24 घंटे शेष रह गए है। 5 दिनों तक चलने वाले दशहरा महोत्सव की व्यवस्था बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे श्री रामलीला कमेटी और अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई। जिसमें बिजली पानी सुरक्षा आदि पर चर्चा हुई।