रायपुर में दो चाकुबाज गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थान पर फैला रहे थे दहशत
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 धारदार स्टील के चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
● पुरानी बस्ती थाना पुलिस की कार्रवाई
● 02 धारदार स्टील के चाकू जप्त
● आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
● आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान जारी
📍 रायपुर | छत्तीसगढ़
#RaipurPolice #RaipurNews #BreakingNews #CrimeNews #CGNews
Raipur, Raipur | Jun 23, 2026