गुन्नौर: गांव खेरिया रुद्र के समीप तेंदुए ने बाइक सवारों पर किया हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जुनावई थाना क्षेत्र में तेंदुए की लगातार सक्रियता से ग्रामीण और किसानों में दहशत का माहौल है। मंगलवार शाम कर करीब 5 बजे गांव खेरिया रुद्र के समीप गंगा किनारे किसान करु मक्का की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला करने के लिए दौड़ लगा दी। किसान ने तत्काल खेत में बने मचान पर चढ़कर जान बचाई।