जमुई: DM के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने गुरमाहा और चोरमारा का लिया जायजा, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ नक्सल गांव का होगा विकास
Jamui, Jamui | May 17, 2026 DM नवीन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरमाहा, चोरमारा का जायजा लिया। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की राह देख रहे इन सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब प्रशासन द्वारा विकास का एक नया ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। उक्त जानकारी रविवार की शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।