गोरखपुर: रामगढ़ ताल हादसे के बाद गोरखपुर में सख्ती, रातभर चला जेसीबी और डंपर का सत्यापन अभियान
गोरखपुर के रामगढ़ ताल क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पुलिस और यातायात विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर शहरभर में जेसीबी, डंपर और भारी वाहनों के खिलाफ विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में चेकिंग के दौरान एक जेसीबी चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मिला, जबकि कूड़ाघाट क्षेत्र में दूसरी जेसीबी के