बांका: लौआचक के सूखे तालाब से रहस्यमयी आवाज थमी, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Banka, Banka | Jul 12, 2026 सिंहनान पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित लौआचक के सूखे तालाब से धरती के अंदर से निकल रही रहस्यमयी आवाज की जांच के लिए रविवार की दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम राजकुमार अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिला खनन पदाधिकारी कुमार बलवंत, खनन निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।