सूरजगढ़: कटेहर बॉलीपर गांव की लापता युवती प्रेमी के साथ सूरजगढ़ा थाना में पुलिस के समक्ष हुई पेश
शनिवार अपराह्न 1:30 बजे एक प्रेमी युगल सूरजगढ़ा थाना आकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई. युवती सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर बॉलीपर गांव की रहने वाली है जो 13 जनवरी 2026 से घर से लापता थी.उसके पिता द्वारा सूरजगढ़ा थाना में कांड संख्या 15/26 के तहत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. प्रेमी युगल ने शादी रचा ली है. पुलिस द्वारा युवती का बयान दर्ज किया गया.