सिरमौर: बैकुंठपुर नगर परिषद कार्यालय में लगी भीषण आग, लाखों की सामग्री व सरकारी दस्तावेज जलकर खाक
Sirmour, Rewa | Sep 30, 2024 सिरमौर तहसील अंतर्गत बैकुंठपुर नगरपरिषद में बीती रात्रि कल दिनांक 29 सितंबर को रात्रि लगभग 8 बजे के आसपास कार्यालय में आग लग गई। जिससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान है आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताई जा रही है आगजनी से कई कंप्यूटर सिस्टम सहित सरकारी दस्तावेज जलकर राख़ हो गए है। जिसकी आज दिनांक 30 सितंबर को बैकुंठपुर थाने में आगजनी की रिपोर्ट लिखाई गयी है