बेनीपट्टी: प्रखंड कार्यालय बेनीपट्टी में मुखियों व पंचायत सचिवों का भारतीय मानक के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय में भारतीय मानक को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बेनीपट्टी अनुमंडल के सभी प्रखंडों बेनीपट्टी, मधवापुर, हरलाखी व बिस्फी के मुखियो व पंचायत सचिवों को भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड प्रमोशनल पदाधिकारी राकेश रंजन एवं प्रशांत कुमार तिवारी द्वारा 117 बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।