बेनीपट्टी: इटहर गांव में प्रेम विवाह से नाराज आधे दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट, दो बदमाश सहित 5 लोग हुए घायल
बेनीपट्टी अनुमंडल के इटहर गांव में प्रेम विवाह से नाराज रविवार को आधे दर्जन बदमाशों ने घर मे घुसकर मारपीट की। इस दौरान गृहस्वामी व दो बदमाश समेत 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसमें एक को रेफर कर दिया गया है।