बेनीपट्टी: सरिसब मिडिल स्कूल समीप अनियंत्रित टेंपो ने मारी पलटी,साइकिल सवार सहित 6 हुए घायल
बेनीपट्टी अनुमंडल के SH 52 पर सरिसब मिडिल स्कूल समीप अनियंत्रित टेंपो ने पलटी मारी है। जिसमें टेंपो सवार रमन कुमार झा ,राम बहादुर यादव, शोभा देवी, फूलो देवी एवं रेखा देवी घायल हो गए, वहीं वहां पर उपस्थित साइकिल सवार भी टेंपो से टकराने के कारण सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। वहीं घायल साइकिल सवार की पहचान सतीश मुखिया के रूप में बताया जा रहा है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।