बेनीपट्टी: रामलला के हुए प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे बेनीपट्टी अनुमंडल में राम भक्तों ने निकाला भव्य शोभा यात्रा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हुआ है। जिसको लेकर मधुबनी जिला के पूरे बेनीपट्टी अनुमंडल में भक्तों द्वारा निकाला गया भव्य शोभा यात्रा। भव्य शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्तों की भीड़ देखी गई है। वहीं राम भक्तों द्वारा पूरे बेनीपट्टी अनुमंडल में निकाले गए शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दिए हैं।