बेनीपट्टी: सरिसब मध्य विद्यालय के पास अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी
बेनीपट्टी थाना के सरिसब गांव के पास सोमवार को अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बाइक सवार समेत 5 लोग जख्मी हो गए। जिनमें दो लोगों की स्थिति नाजूक होने के कारण रेफर कर दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।