देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
उपायुक्त सह प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 को लेकर 8 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण समाहरणालय सभागार में बुधवार दोपहर 2:00 आयोजित किया गया ज्ञात हो कि भारत की मतगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू किया गया।