जबलपुर: कलेक्टर कार्यालय में वृद्ध महिला ने न्याय की गुहार लगाई, अधिकारियों के चक्कर लगाकर हुई परेशान
मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे गढ़ा इलाके की विमला बाई ने न्याय पाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है।विमला बाई का आरोप है कि उनकी जमीन को फर्जी तरीके से किसी और के नाम पर कर दिया है।जिससे वह परेशान हो गई हैं मामले को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे लेकिन कोई हल नहीं निकला। विमला बाई ने जल्द से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई।