उदाकिशुनगंज: मधेपुरा: एसपी ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल के अरार थाना का निरीक्षण किया, जनप्रतिनिधियों से मिले
पुलिस अधीक्षक,मधेपुरा द्वारा अरार थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया एवं कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं अधिकारी मौजूद रहे।