रॉबर्ट्सगंज: राज्यमंत्री संजीव गोंड़ के सामने स्थानीय लोगों ने सोन नदी में अवैध खनन का लगाया आरोप, मंत्री ने कहा- होगी जांच
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर में सोन नदी में डूबे तीन लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राज्य मंत्री संजीव गोंड मीतापुर गांव पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनके सामने ही हंगामा खड़ा कर दिया मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद था जो मूकदर्शक बना रहा स्थानीय लोगों कहना था कि खनन ठेकेदारों के रसूख के आगे प्रशासन मौन है और अवैध पर कार्रवाई नहीं कर रहा है ।