सिरसागंज: थानाअरांव क्षेत्र में बैंक ऑफ़ इंडिया में जमा ग्राहकों का 96 पैकेट सोना गायब, तत्कालीन मैनेजर सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज
थाना अरांव क्षेत्र के गांव भारौल स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से ग्राहकों द्वारा गिरवी रखा गया करोड़ों रुपए का सोना गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक की मुख्य तिजोरी गोल्ड गोल्ड सेफ से करीब 96 गोल्ड पैकेट गया है। जोनल कार्यालय की आंतरिक जांच के बाद इस गबन को लेकर तीन बैंक अधिकारियों के खिलाफ अरांव थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।