अशोकनगर में बुधवार को दोपहर 3 बजे आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ता महासंघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने पांच घंटे धरना दिया और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।