शिवपुरी नगर: पानी की किल्लत से जूझते करसेना के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कहा- 'वोट के समय ही आते हैं नेता'
शिवपुरी जिले के ग्राम करसेना के ग्रामीणों ने वर्षों से चली आ रही पानी की किल्लत को लेकर आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 10 सालों से वे पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज हैं और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है