कांके: रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र से अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करते चार आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2025 रांची स्थित तुपुदाना थाना क्षेत्र से अवैध अफीम की खरीद बिक्री करने के चार आरोपी को गुरुवार शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला आरोपी भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय मुर्मू, अनिल मरांडी, सोमा पूर्ति और सलोमी टोप्पो शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 4.1 किलोग्राम अवैध गादा अफीम और एक स्कूटी बरामद किया गया है