सागर नगर: मंत्री नितिन गडकरी ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया
डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौर प्रांगण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअली जुड़े। इस दौरान जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को मानद डी लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं विश्वविद्यालय के 957 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई।