सागर नगर: खराब मौसम के कारण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सागर दौरा रद्द
डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि के 33 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को शुक्रवार दोपहर 12:00 को शामिल होना था। शुक्रवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते अब मंत्री नितिन गडकरी का सागर दौरा निरस्त हो गया है। वह कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।