सिरसागंज: नगर के एमडी जैन इंटर कॉलेज की कक्षा में गूंजा खबरों का पाठ, विद्यार्थियों ने किया अखबार वाचन और बढ़ाई जागरूकता
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर के एम.डी. जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अखबार वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन और प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के निर्देशन में किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कक्षा में अखबारों की प्रमुख खबरों का वाचन किया।