झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली की परीक्षा दोबारा शुरू की जाएगी। सिपाही बहाली के दौरान दौड़ में भाग लेने वाले 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहाली की प्रक्रिया रोक दी गई थी। लेकिन अब नए नियमों और बदले समय के साथ बहाली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।