मेदिनीनगर (डालटनगंज): सदर अस्पताल लातेहार में कार्यरत फार्मासिस्ट को दस हजार रुपए की घूस लेते हुए पलामू ACB टीम ने किया गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध लातेहार मे एसीबी द्वारा गुरुवार को बड़ी कारवाई की गई।पलामू से पहुंची एसीबी टीम ने सदर अस्पताल मे कार्यरत फार्माशिष्ट परमानंद को दस हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता से पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के एवज मे उक्त फार्माशिष्ट द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी।