मेदिनीनगर (डालटनगंज): लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों का लाइसेंस करें रद्द : डीसी शशि रंजन
उपायुक्त शशि रंजन ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने जिले में रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड क्लिनिक की जानकरी ली। उन्होंने पीसीपीएनडीटी टीमों को जिले में अवैध रूप से संचालित होने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की लगातार जांच करते रहने की बात कही। कहा कि अगर कोई भी अल्ट्रासाउंड क्लिनिक एक्ट का उल्लंघन करे तो कार्रवाई करें