पयागपुर: हुजूरपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर हुजूरपुर थाना प्रभारी विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले के वारंटी अभियुक्त बेचे लाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी देते हुवे बताया की अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। जिस क्रम में पुरैनी गाँव से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। और न्यायालय रवाना कर दिया गया।