रतनपुरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने देर रात भिंडत हो गई जिसमें चार युवक घायल हो गए। बुढ़ाना सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने घायल गांव दभेड़ी निवासी वंश पुत्र देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया बाकी तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।