बुढ़ाना: कस्बा बुढाना में शिव महापुराण की कथा के दौरान कृष्ण पैलेस में लगी भीषण आग, श्रद्धालुओं को समय रहते निकाला गया बाहर
कस्बा बुढाना में शनिवार की रात कृष्ण पैलेस में अज्ञात कारणों के चलते शिव महापुराण की कथा के दौरान आग लग गई। आग लगने पर कृष्ण पैलेस में अफरा तफरी मच गई। हालांकि समय रहते श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पैलेश में उपस्थित सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।