पेण्ड्रा: उल्लास साक्षरता समीक्षा बैठक के बाद मिडिल स्कूल सधवानी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर प्रधानाध्यापक को जारी किया नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने उल्लास साक्षरता समीक्षा बैठक के बाद मिडिल स्कूल सधवानी का औचक निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान स्कूल में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला।इस लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई और उन्हें कारण बताओ नोटिसजारी करने के निर्देश दिए।