भितरवार: बरसात में झोपड़ी गिरने से महिला घायल
नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 11 में बरसात के दौरान एक कच्ची झोपड़ी गिर गई। हादसे मैं झोपड़ी के अंदर मौजूद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भितरवार ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही नगर परिषद उपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।