राजसमंद: सीनियर आईएएस सुधांशु पंथ ने नाथद्वारा में किया श्रीनाथजी का दर्शन, लिया युवराज विशाल बावा का आशीर्वाद
भारतीय सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय के सचिव एवं राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव सुधांशु पंथ ने नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन किए। युवराज विशाल बावा ने समाधान पद्धति से उनका स्वागत किया और मंदिर में हो रहे नवाचारों की जानकारी साझा की।