देवास। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण मंदिर (शिखरजी धाम) परिसर के पास दो पक्षों की महिलाओं के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की महिला पर सामने वाले पक्षी महिला उसके पुत्र और उसके पति द्वारा क्रिकेट बैट, डंडों से मारा गया ।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Aug 7, 2026